फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थ्री इडियट्स' की इस एक्टर की 'बहन' हुईं लापता, अब पोस्टर लेकर दर-दर ढूढ़ रहें

Wed, 19 Sep 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शरमन जोशी
शरमन जोशी की बहन गंगा कहीं खो गई है। वे उसे दर-दर खोज रहे हैं। ये फिल्मी कहानी है काशी इन सर्च ऑफ गंगा की। इसमें लीड रोल निभा रहे शरमन जोशी की बहन गंगा लापता हो जाती है। उसे ढूंढ़ने के लिए शरमन हर जगह जा रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई में अपनी लापता बहन के पोस्टर चिपकाए और गंगा के बारे में गली-गली जाकर लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन

2 of 4
sharman joshi
26 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के धीरज कुमार डायरेक्टर हैं। फिल्म में शरमन के किरदार का नाम काशी है। जो डोम यानि श्मशान घाट में शवों को जलाने का काम करता है। शरमन बड़े पर्दे पर पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले श्मशान में विक्की कौशल ऐसे किरदार में दिख चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
sharman joshi
जिसकी कहानी काशी की पृष्ठभूमि पर ही आधारित थी। काशी-इन सर्च ऑफ गंगा एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। ऐश्वर्या दीवान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रही हैं। ऐश्वर्या का किरदार का नाम देविना है। जो एक हाइप्रोफाइल जर्नलिस्ट है। फिल्म की कहानी में तब मोड़ आता है।
विज्ञापन

4 of 4
sharman joshi - फोटो : अमर उजाला
जब काशी की बहन गंगा गुम हो जाती है और काशी देविना के साथ उसे ढूंढने के मिशन पर निकलता है। कहानी के इसी ट्विस्ट से फिल्म का टाइटल भी निकला है। काशी- इन सर्च ऑफ गंगा को मनीष किशोर ने लिखा है और वो इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा मुंबई और मसूरी में की गई है। शरमन के अलावा फिल्म में मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद्र मिश्रा और गोविंद नामदेव अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें