Anurag Kashyap
कोई भी चीज बिना गाइडेंस के शूट नहीं की गई है। हम चीजों को वैसा ही दिखाना चाहते थे, जैसी वह हैं। कोई भी धर्म अपराध और अमानवीयता नहीं सिखाता है। फिर भी ये होता है, इसका मतलब यह नहीं कि धर्म विरोधी हैं। मनमर्जियां तीन अलग लोगों की कहानी है, उनके धर्म की नहीं। मैं माफी मांगता हूं अगर किसी को ठेस पहुंची है। लेकिन मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि इसे राजनैतिक मुद्दा न बनाएं क्योंकि ऐसा नहीं है। मैंने हमेशा एजेंडा के बिना हर चीजों को दिखाया है। टेक्नोलॉजी हमें ऐसे सीन काटने की इजाजत नहीं देती है और ऐसा करने से कहानी भी प्रभावित होती है। तो मैं निश्चित ही अब ऐसा नहीं कर सकता।जिनको वास्तव में दुख पहुंचा, मैं उनसे माफी मांगता हूं, उन्हें दुखी करने का मेरा इरादा नहीं था। और जो लोग अटैंशन पाने के लिए कर रहे हैं, मुझे खुशी है कि आपको वह मिल गया होगा।