प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सचिन और अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी श्रिया का आज 33वां जन्मदिन है। 25 अप्रैल, 1989 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी श्रिया एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म निर्देश, निर्माता और एक कलाकार भी हैं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक करने के बाद अभिनेत्री ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे और हार्वर्ड समर स्कूल, यूएसए से अभिनय में डिप्लोमा किया। बता दें कि श्रिया पिलगांवकर अभी तक मिर्जापुर (2018), फैन (2016), बीचम हाउस (2019) और हाउस अरेस्ट (2019) जैसी बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई दे चुकी हैं।