फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"स्टार किड्स कभी नहीं ले पाएंगे अपनी खरीदी सैंडविच का स्वाद, धर्मा और यश राज से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं"

Mon, 27 Jul 2020 12:08 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
'गोलमाल' और 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे अभिनेता श्रेयस तलपड़े को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स के निर्माण में अब तक काम न करने का कोई मलाल नहीं है। उनका मानना है कि वह अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, अजय देवगन, शाहरुख खान, फराह खान और रोहित शेट्टी जैसे लोगों के साथ काम कर चुके हैं। भीतरी और बाहरी की बहस में उनका कहना है कि जिस संघर्ष के बाद बाहरी लोग आकर सफलता अर्जित करते हैं, उस सफलता का स्वाद स्टार किड्स कभी नहीं चख पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Shreyas Talpade - फोटो : social media
श्रेयस को इस फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग दो दशक हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्होंने करण जौहर और यश राज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया है। उनका कहना है, 'वंशवाद और पक्षपात जैसी चीजें तो यहां हैं लेकिन हम सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ सकते हैं। मैंने तो ऐसा ही किया है। मैंने कभी करण जौहर और यश राज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। न ही उन्होंने मुझे कभी बुलाया और न ही उन्होंने मेरे काम में कोई रुचि दिखाई है। लेकिन, उससे मैं कोई छोटा अभिनेता नहीं बन जाता। और, न ही इससे मेरा करियर खत्म होता है।'
विज्ञापन

3 of 5
shreyas talpade - फोटो : social media
श्रेयस खुश हैं कि उन्होंने अब तक उन कलाकारों के साथ काम किया है जिनको वह बहुत पसंद करते हैं। वह कहते हैं, 'मैंने अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, अजय देवगन, शाहरुख खान, फराह खान और रोहित शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। यह मेरे लिए एकदम सपने सच होने जैसा है।' 

4 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस आगे कहते हैं कि अब मैं आमिर खान और सलमान खान के साथ और काम करना चाहता हूं। लेकिन, इसके बाद मैं सिर्फ वहीं काम करूंगा जहां मुझे दूसरे कलाकारों के बराबर का दर्जा दिया जाए। क्योंकि, मैं उसका हकदार हूं। और मैंने अपने काम में बहुत मेहनत की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
वंशवाद और भीतरी-बाहरी की बहस पर श्रेयस का कहना है कि स्टार किड फिल्मों में जगह तो पा लेते हैं लेकिन आगे उनका हुनर ही उनकी किस्मत तय करता है। वह कहते हैं, 'मेरे संघर्ष के दिनों में मेरे पास किराया भरने, एक सैंडविच खरीदने और बस लेकर स्टूडियो तक पहुंचने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि, इन सब चीजों ने मुझे और मजबूत बनाया। स्टार किड्स यह चीजें कभी महसूस नहीं कर पाएंगे कि अपने दम पर खड़े होने पर कैसा महसूस होता है? उन्हें तो बस अपनी सुविधाओं के साथ जीने दिया जाए। मुझे उनके लिए दुख होता है कि वह ऐसा सफर कभी तय नहीं कर पाएंगे जैसा हमने किया है। फिल्मों में उनकी शुरुआत तो हो जाती है लेकिन बाद में हुनर ही काम आता है। यह हम सब जानते भी हैं लेकिन इसे स्वीकार करने में थोड़ा वक्त लगेगा।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें