फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Talpade: अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा को डब करते हुई दिक्कत, करना पड़ गया एक अजीब काम

Fri, 06 Dec 2024 02:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की आवाज अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने दी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को अपनी आवाज देने और उससे जुड़ी दिक्कतों के बारें में श्रेयस ने हाल ही में बताया।

विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
5 दिसंबर 2024 को ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होते हैं कि कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। दक्षिण भारत में तो इसने तहलका ही मचा दिया। साथ ही हिंदी के दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब सराहा है। हिंदी में अल्लू अर्जुन की आवाज अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने दी है। आखिर किस तरह से उन्होंने पुष्पा की दमदार आवाज पर काम किया और किस तरह की समस्याओं का सामना डबिंग के वक्त किया, इसी बारे में हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने बताया।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

मुंह में रूई रखकर की डबिंग 
श्रेयस कहते हैं, ‘फिल्म में पुष्पा का किरदार तंबाकू या सिगरेट पीते हुए बात करता है, ऐसे में मुझे उन डायलॉग को बोलने के लिए अपने मुंह में रूई रखनी पड़ती थी।’ इसके अलावा भी उन्हें अपनी आवाज पर काफी काम करना पड़ा। श्रेयस पहले भी कई फिल्मों में बतौर डब आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी नहीं मिले अल्लू अर्जुन से 
आगे श्रेयस तलपड़े कहते हैं कि वह अब तक ‘पुष्पा 2’ के हीरो यानी अल्लू अर्जुन से नहीं मिल हैं। लेकिन उन्होंने सुना है कि पिछली फिल्म में उन्हें हिंदी डबिंग पसंद आई थी। इस बार भी श्रेयस जानना चाहते हैं कि अल्लू कैसा महसूस कर रहे हैं, हिंदी डबिंग को लेकर। वह फ्रेंचाइज फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।

4 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार 
श्रेयस तलपड़े को अल्लू अर्जुन के अलावा दर्शकों की प्रतिक्रिया का भी इंतजार है। वह जानना चाहते हैं कि दर्शकों को उनकी आवाज पुष्पा के किरदार पर कितनी अच्छी लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत और श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut, @shreyastalpade27

आने वाली फिल्में 
अगले साल श्रेयस तलपड़े कंगना रनोत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ और एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दर्शकों को नजर आएंगे। दोनों ही अलग जॉनर की फिल्में हैं और श्रेयस के किरदार भी काफी हटकर हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘गेम ऑफ गिरगिट’ भी शूट कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें