फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों के घर इस साल गूजेंगी किलकारियां, कोई पहली बार तो कोई तीसरी बार करेगा नन्हे मेहमान का स्वागत

Sun, 07 Mar 2021 06:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नीति मोहन, श्रेया घोषाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही वो अपने जीवन की हर अच्छी बुरी खबर को भी फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में कई सितारों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है जिससे फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो इस साल बनने वाले हैं माता-पिता।
विज्ञापन

2 of 7
लीसा हेडन - फोटो : Instagram
लीजा हेडन

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन दो बच्चों की मां हैं और इस साल अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'तीसरा इस जून में आने वाला है'।
विज्ञापन

3 of 7
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : Instagram
किश्वर मर्चेंट

टीवी अभिनेत्री किश्वर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपने मां बनने की खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो और सुयश राय बहुत जल्द माता पिता बनने वाले हैं। अगस्त के महीने तक नन्हा मेहमान उनके घर आ जाएगा।

4 of 7
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram
रणविजय सिंह

रोडीज फेम रणविजय सिंह ने भी फैंस को बताया कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि प्रियंका सिंह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप तीनों को बहुत याद कर रहा हूं'। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।
विज्ञापन

5 of 7
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
नीति मोहन

मशहूर गायिका नीति मोहन भी मां बनने वाली हैं। उन्होंने पति निहार पांड्या के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी दी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '1+1= 3,मैं मां बनने वाली हूं और निहार पापा बनने वाले हैं। शादी की दूसरी सालगिरह पर इसे सुनने से ज्यादा अच्छा क्या हो सकता है'।
विज्ञापन

6 of 7
श्रेया घोषाल - फोटो : instagram/shreyaghoshal
श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने हाल ही में बेबी बंप के साथ तस्वीर पोस्ट करत हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बेबी श्रेयादित्या आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके काफी रोमांचित हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साहिल आनंद, रजनीत मोंगा - फोटो : Instagram
साहिल आनंद

हाल ही में कसौटी जिंदगी के 2 फेम अभिनेता साहिल आनंद ने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा कर बताया कि वो पापा बनने वाले हैं। उन्होंने राजनीत मोंगरा के बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा कर फैंस को ये खुशखबरी दी। साहिल और राजनीत शादी के 10 साल बाद माता पिता बनने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें