श्रेया घोषाल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है देवयान का अर्थ?
श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा करना भी है। श्रेया की इस तस्वीर पर फैंस समेत कई सिलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं और श्रेया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोफी चौधरी ने लिखा- यह बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'छोटे शहजादे पर कृपा बनी रहे। इस खूबसूरत दुनिया में जगमगाते रहो और जीवन भर अपने माता-पिता के प्यार को लेकर चलते रहो।'