Mika Singh
- फोटो : Social Media
बीते दिनों ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार करने का एलान किया था। एसोसिएशन का कहना था कि सिंगर ने इस वक्त पैसे के लिए यह काम करके गलत किया है। हालांकि मीका के माफी मांगने के बाद उनपर से बैन हटा दिया गया।