Shreya Dhanwanthary Photos: श्रेया धनवंतरी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बिकनी में पोज दिए हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी हैं। यूजर्स को ये तस्वीरें पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त के साथ श्रेया धनवंतरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@shreyadhan13
'द फैमिली मैन' फेम श्रेया धनवंतरी इन दिनों सैर पर निकली हैं। वह सेशेल्स में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां से उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी दोस्त के साथ कई पोज दिए हैं और तस्वीरों के साथ एक कैप्शन लिखा है।
श्रेया की पोस्ट में क्या है?
श्रेया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ग्रीन बिकनी में पोज दिए हैं। वह समुद्र में खड़ी हैं। उन्होंने सनग्लास से अपने लुक को पूरा किया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी एक दोस्त भी है।
यूजर्स को पसंद आई श्रेया की तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा 'टैन के साथ अच्छे दिन आते हैं।' उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। पोस्ट पर मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा 'मैं भी वहां आना चाहती हूं।' एक यूजर ने लिखा 'आप इतनी खूबसूरत क्यों हो?' एक और यूजर ने लिखा 'आपके पास हैरान कर देने वाली खूबसूरती है।'
श्रेया का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि श्रेया हाल ही में फिल्म 'द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में कृतिका कामरा, शीबा चड्ढा, फरीदा जलाल और पूरब कोहली भी थे। वह जल्द ही फिल्म 'नौसिखिया' का भी हिस्सा होंगी। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'जोश' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
सोनम वांगचुक के समर्थन में श्रेया
श्रेया ने हाल ही में क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। वह जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके शांतिपूर्ण विरोध के तरीके की तारीफ करते हुए, अभिनेत्री ने उनसे अपना अनशन खत्म करने पर विचार करने का भी आग्रह किया है।