फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharib Hashmi: 'दुख तो हुआ ही है', 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा नहीं बन पाए शारिब हाश्मी; बताई क्या रही वजह

Tue, 14 Jul 2026 05:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sharib Hashmi On Welcom 3: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक बड़ी स्टारकास्ट है। कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें पहले इस फिल्म में लिया जाना था मगर बाद में किसी वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। इसमें शारिब हाश्मी भी शामिल हैं। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
1 of 6
शारिब हाश्मी, वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स, आइएमडीबी
'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' चर्चा में है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह कामयाब रही है। इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट है। अभिनेता शारिब हाश्मी भी फिल्म में नजर आने वाले थे। मगर वह इससे बाहर हो गए। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शारिब थे फिल्म का हिस्सा
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की घोषणा आधिकारिक तौर पर सितंबर 2023 में हुई थी। इसकी शूटिंग दिसंबर 2023 में शुरू होनी थी, मगर प्रोडक्शन में बार-बार हुई देरी के कारण इसका शेड्यूल आगे बढ़ता रहा।
मिरर से बातचीत में शारिब ने बताया कि 'द फैमिली मैन' सीजन 3 के साथ शेड्यूल की दिक्कतों की वजह से उन्हें इस कॉमेडी फिल्म से हटना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
किस बात की थी समस्या?
उन्होंने कहा 'तारीखों की समस्या थी। मेरी तारीखें 'द फैमिली मैन सीजन 3' के साथ टकरा रही थीं, इसलिए मुझे 'वेलकम टू द जंगल' छोड़नी पड़ी। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बार-बार आगे बढ़ता रहा और आखिरकार 'द फैमिली मैन' की मेरी तारीखों से टकरा गई।'

4 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
शारिब को हुआ दुख
उन्होंने आगे कहा 'सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि फिल्म में मेरी जगह किसने ली क्योंकि मैंने फिल्म नहीं देखी है।' उनके मुताबिक फिल्म में काम न कर पाने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा 'दुख तो हुआ ही। यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी थी, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता था।'
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त, मीका सिंह, राहुल देव, इनामुल हक, शारिब हाश्मी - फोटो : फेसबुक@filmiitalks
ये कलाकार भी नहीं बने फिल्म का हिस्सा
शारिब हाश्मी के अलावा, संजय दत्त, राहुल देव, इनामुलहक और सिंगर मीका सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म की फाइनल कट में नजर नहीं आए, जबकि वे फिल्म की घोषणा का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कलाकार हैं।करना अहंकार की वजह से नहीं हुआ है। कोर्ट के अधिकारियों के तौर पर हम क्लाइंट्स को समझाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें