बिग बॉस में एंट्री करने के बाद से ही पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ का बर्ताव लोगों को समझ नहीं आ रहा है। श्रीसंथ बिग बॉस के घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर सभी से लड़ाई-झगड़े करते नजर आते हैं। दर्शकों के साथ-साथ श्रीसंथ के बर्ताव से घरवाले हैरान हैं। घर से बेघर होने के बाद श्रीसंथ को सीक्रेट रूम में रखा गया था, जहां से वह घर में हो रही हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए थे। सीक्रेट रूम में श्रीसंथ दीपिका के खिलाफ कड़वा बोलते नजर आए। श्रीसंथ ने अनूप जलोटा से वादा भी किया था। कि वो दीपिका कक्कड़ का सच सबके सामने लाकर रहेंगे। घर में वापसी के बाद श्रीसंथ ने दीपिका को रूलाया और उनसे दूरी भी बनाई। श्रीसंथ की इन हरकतों के पीछे का असली राज सामने आ गया है।
विज्ञापन
2 of 4
tv show
श्रीसंथ दरअसल एक दिमागी बीमारी के शिकार हैं। इसी वजह से वह सभी से लड़ते रहते हैं। सुरभि को घर में ऐसा कहते सुना जा चुका है। यही वजह है कि श्रीसंथ कई बार घर से भागने की कोशिश भी कर चुके हैं।श्रीसंथ ने दीवार पर चढ़कर एक बार फिर घर से भागने कि कोशिश की थी, लेकिन उनके नए कांड ने घर में बवाल कर दिया। घर में जोड़िया टूट चुकीं हैं सब अलग- अलग खेल रहे हैं। श्रीसंथ के सीक्रेट रूम से आने के बाद लग्जरी बजट टास्क हुआ। टास्क में श्रीसंथ ने दीपिका कक्कड़ का साथ दिया, जिसे देखकर घरवाले नाराज हो गए।
विज्ञापन
3 of 4
tv show
टास्क के दौरान श्रीसंथ ने कई बार बिग बॉस के नियमों का उल्लघंन भी किया। बता दें कि टास्क के दौरान दीपक ठाकुर ने घोड़े की टोपी घर के अंदर छिपा दी। बदले में दीपिका ने बोर्ड पर लिखे दीपक के नंबर को पानी डालकर मिटाने की कोशिश की। इसी बीच में दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान श्री ने उठकर दीपक के नाम को बोर्ड से मिटाना शुरू कर दिया। नाम पानी से नहीं मिटा तो श्रीसंथ दीपक के नाम पर थूककर उसे मिटाने लगे। जिसे देखकर सुरभि राणा भड़क उठी।
घर के सभी लोगों ने श्रीसंथ को समझाने और दीपक से माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन दीपन ने किसी की जरा भी ना सुनी। इस बीच में सुरभि राणा और श्री में जमकर कहा सुनी हुई। सुरभी ने इस दौरान श्री की दिमागी कंडिशन पर सवाल भी उठाए। सुरभि यह कहती भी नजर आई कि श्री को दिमाग से जुड़ी कोई बीमारी है जिसकी वजह से वह कभी बच्चों और कभी पागलों जैसी हरकतें करते हैं। साथ ही सुरभि ने बिग बॉस से यह भी कहा कि बिग बॉस श्री को घर से बाहर भेजकर उनका ईलाज कराए। सुरभि राणा ने कहा कि श्रीसंथ घर में रहने के लायक नहीं हैं।