फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: कॉमनर बताकर हुई थी इस कंटेस्टेंट की एंट्री, बेघर होने के बाद बताई सच्चाई

Mon, 22 Oct 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड में इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर जाना था। पिछले हफ्ते नेहा पेंडसे के घर से बाहर जाने के दौरान ही सौरभ पटेल को सबसे कम एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट माना गया था। सौरभ कैमरे पर भी सबसे कम दिख रहे थे। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
saurabh patel
बिग बॉस 12 में कम वोटों की वजह से सौरभ पटेल को घर से बेघर होने का आदेश दिया गया। घर से निकलने के बाद स्पॉटब्वॉय से बातचीत में सौरभ ने कहा कि 'मैं एक्टर बननना चाहता हूं। घर से निकलने के बाद अगर एक्टिंग में मुझे चांस मिलता है तो जरूर करूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
सौरभ पटेल बिग बॉस के घर में बतौर कॉमनर हिस्सा लिया और उन्होंने खुद को किसान बताया था। कुछ ही दिनों बाद ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि वो किसान नहीं हैं बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी-अभी मैं बाहर आया हूं जब तक मैं जान ना लूं कि क्या-क्या कहा जा रहा है तब तक कुछ नहीं कह सकता।

4 of 5
salman khan bigg boss
सौरभ का मानना है कि वो घर में सबसे कम एंटरटेनिंग नहीं हैं। अगर ऐसा ही है तो उर्वशी को पहले बाहर करना चाहिए था वो बिल्कुल भी घर में दिखती नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बात का दुख है कि इतनी जल्दी घर से बेघर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saurabh patel
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, सौरभ पटेल का असली नाम साहिल रामेश्वर पटेल है और वो एक स्ट्रगलिंग एक्टर हैं। सौरभ ने रश्मि शर्मा और BAG फिल्म्स जैसे कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया हुआ है। कास्टिंग डायरेक्टर शादमान के मुताबिक सौरभ उनके साथ काम कर चुके हैं हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया। गौरतलब है कि सौरभ ने 'बिग बॉस' में एंट्री के वक्त को खुद को 400-500 एकड़ जमीन का किसान बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें