फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल लाइफ में करीबी रिश्तेदार हैं ये 13 सेलेब्स, लता मंगेशकर का श्रद्धा से कनेक्शन भी जान लें

Fri, 09 Aug 2019 02:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood relatives - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म साहो का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म में श्रद्धा के साथ प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं ये तो सबको पता है लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर से भी उनका खास कनेक्शन है। श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं। बॉलीवुड में ऐसे कई रिश्ते हैं जिनके बारे में फैंस को कम ही पता है तो चलिए आगे की स्लाइड में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के रिश्तेदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Tabu and Shabana - फोटो : file photo
तब्बू-शबाना आजमी
तब्बू और शबाना आजमी रिश्तेदार हैं। शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता है। इस वजह से तब्बू शबाना आजमी की रिश्ते में भतीजी लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Kajol Ignored Rani
काजोल-रानी मुखर्जी
काजोल का रानी मुखर्जी से करीबी रिश्ता है। काजोल के पिता और रानी के पिता आपस में कजिन ब्रदर हैं। इस लिहाज से रानी मुखर्जी और काजोल कजिन सिस्टर्स हैं।

4 of 7
Prem Chopra and Raj Kapoor - फोटो : file photo
प्रेम चोपड़ा-राज कपूर
प्रेम चोपड़ा और राज कपूर के बीच भी खास रिश्ता है। प्रेम चोपड़ा की पत्नी और राज कपूर की पत्नी सगी बहनें हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ranveer singh and sonam kapoor - फोटो : social media
रणवीर सिंह-सोनम कपूर
सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Emraan Hashmi and Alia Bhatt - फोटो : social media
इमरान हाशमी-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kajol and Mohnish Bahl - फोटो : social media
मोहनीश बहल-काजोल
मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। मोहनीश बहल की मां नूतन और काजोल की मां तनुजा सगी बहनें हैं। इस हिसाब से मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें