फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की स्मार्टनेस, 'साहो' के साथ कर रहीं साइना नेहवाल पर बायोपिक की तैयारी

Sat, 09 Sep 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पारकर' रिलीज होने वाली है। बावजूद श्रद्धा कपूर इन दिनों बेहद बिजी हैं। इसकी वजह है उनकी दो आने वाली फिल्में, जिसमें पहली 'साहो' है, तो दूसरी सायना नेहवाल की बायोपिक भी उनके हिस्से आ गई है। अब दो बड़ी बजट की दो फिल्में अगर किसी की झोली में हो, तो वो बिजी होगा ही। ऐसे में श्रद्धा कपूर भी बेहद बिजी हैं। पर वो इतनी बिजी होने के बावजूद अपना काम कर रही हैं, वो भी बेहद स्मार्ट तरीके से...
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की स्मार्टनेस

2 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर
जी हां, श्रद्धा कपूर एक ही साथ दोनों फिल्मों की तैयारी में लगी हुई हैं। दरअसल, 'बाहुबली' फेम प्रभास के अपोजिट उन्हें 'साहो' में कास्ट किया गया है। इस फिल्म के लिए श्रद्धा को अपना वजन घटाना है। जो 'हसीना' के लिए उन्होंने बढ़ाया था। इसके साथ ही अगले कुछ माह में उन्हें साइना नेहवाल की बायोपिक में भी काम करना है। तो श्रद्धा ने दोनों ही फिल्मों के लिए कॉमन रास्ता ढूंढ लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर और साइना नेहवाल - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर बायोपिक के लिए साइना नेहवाल से मिल चुकी हैं और उन्हीं की तरह अब बैडमिंटन की बारीकियों पर काम कर रही हैं। साथ ही बैडमिंटन खेलते हुए अपने वजन घटाने पर भी काम कर रही हैं। इसे ही तो कहते हैं, स्मार्ट वर्क। वैसे भी 'साहो' के लिए श्रद्धा के पास समय कम बचा हुआ है। उन्हें जल्द ही हैदराबाद में टीम को ज्वॉइन करना है। पर निर्देशों के मुताबिक वो अपना वजन नहीं घटा पाई हैं। ऐसे में वो नेट्स पर जमकर मेहनत कर रही हैं, जिसके साथ ही बैडमिंटन स्टार जैसा दिखने की तैयारी भी हो जा रही है। उन्होंने खुद ये तस्वीरें शेयर की हैं। आगे जानें, 'साहो' और बायोपिक कब होंगी रिलीज...

4 of 5
- फोटो : Trailer
प्रभास की 'साहो' का टीजर रिलीज हो चुका है। ये साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि श्रद्धा अभी इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू नहीं कर पाई हैं, जबकि फिल्म की 30% शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब श्रद्धा जल्द ही टीम के साथ जुड़कर अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर देंगी। आगे जानें, कब साइना की बायोपिक होगी रिलीज...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : File Pic
साइना नेहवाल पर बनने वाली बायोपिक पर काम शुरु हो चुका है। स्क्रिप्ट रेडी है। और 'साहो' की शूटिंग से फ्री होते ही श्रद्धा कपूर बायोपिक की शूटिंग में लग जाएंगी। ये फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी। हालांकि अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, न ही स्टार कास्ट के बारे में ज्यादा जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें