फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील का लिबास पहने उत्तराखंड पहुंची श्रद्धा कपूर और शाहिद के साथ 'बत्ती गुल, मीटर चालू'

Mon, 12 Feb 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं। श्रद्धा इस फिल्म और जर्नी के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगी। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स को इस बारे में बताया। 
विज्ञापन

2 of 4
श्रद्धा ने ट्वीट किया," 'बत्ती गुल, मीटर चालू' का पहला दिन, इस यात्रा को शुरू करके बहुत उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। विश मी लक।"
 

 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि शाहिद कपूर पहले ही उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।'बत्ती गुल, मीटर चालू एक सोशल कॉमेडी है, शाहिद और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं। वह एक वकील की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल टिहरी में रखा गया है। इसके अलावा मसूरी और ऋषिकेश में भी इसकी शूटिंग होगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म का निर्देशन नारायण सिंह कर रहे हैं। नारायण सिंह ने फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से सबका दिल जीता था। शाहिद इस फिल्म के लिए गढ़वाली भाषा भी सीख रहे हैं। बत्ती गुल, मीटर चालू के मुहूर्त शॉट के लिए प्रोड्यूसरों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को निमंत्रण दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें