ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। सीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमा शंकर गुल्ड ने बताया कि अभिनेता श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर और गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों को स्टेशन जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्हें आगे और जब भी बुलाया जाएगा, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा।
सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप है। पुलिस ने छापेमारी के बाद उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठा ड्रग्स केस आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस मामले में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, उनकी दूसरी पुण्यतिथि से पहले एक बार फिर यह मामला गर्मा गया है।