फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू, 'बाहुबली' के साथ ऐसे सीन करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर

Mon, 25 Dec 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'बाहुबली' से बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने वाले प्रभास जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ एक एक्शन फिल्म 'साहो' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें ये पहला मौका है जब श्रद्धा, 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ काम करेंगी।

पढ़ें-अमिताभ बच्चन से आगे निकले राजकुमार राव, आलिया ने श्रीदेवी-कंगना को दी मात
विज्ञापन

2 of 5
खास बात ये है कि श्रद्धा,प्रभास ने अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूंटिग पूरी कर ली है। इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग आज रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होने वाली है। फिल्म की खासियत ये है कि इस फिल्म में श्रद्धा जबरदस्त एक्शन सीन में नज़र आने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
साहो को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'साहो' को वामसी और प्रमोद प्रड्यूस कर रहे हैं। जबकि इस फिल्म का निर्देशन सुजित द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, हैदराबाद और मुंबई में की जा रही है।

4 of 5
श्रद्धा कपूर
बात अगर फिल्म के म्यूजिक की करें तो इस फिल्म में शंकर, एहसान और लॉय ने संगीत दिया है। जबकि इस फिल्म के लिए अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने लिखे है। बता दें कि इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर
खबरों की मानें तो श्रद्धा से पहले यह फिल्म अनुष्का शेट्टी को दी जानी थी लेकिन उनके बढ़ते वजन की वजह से यह फिल्म उनके हाथ से निकलकर श्रद्धा कपूर के हाथ जा लगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शक प्रभास का डबल रोल में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें