इस बार पेटा का हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटी 2017 का खिताब जीतना कोई आसान काम नहीं था। इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शाहिद कपूर, सनी लियोनी, आर माधवन, विद्युत जामवाल, कंगना रनौत औऱ श्रीदेवी का नाम भी शामिल था। लेकिन इस दौड़ में बाजी मारी आलिया और राजकुमार राव ने।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा शेविंग कर ली क्या
विज्ञापन
2 of 4
बता दें बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले दोनों कलाकार आलिया और राजकुमार को पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन 2017 के खिताब से नवाजा गया है। इस मौके पर पेटा के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, 'आलिया भट्ट और राजकुमार राव फिट, हॉट हैं। अपने फैंस के लिए उन्होंने अच्छा उदाहरण सेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
rajkumar rao
सचिन बंगेरा ने कहा, इतना ही नहीं राजकुमार राव और आलिया भट्ट उन लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं जो इस पर्यावरण बदलाव से खुद को कम प्रभावित होने देना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि दोनों ही विजेताओं ने ये साबित किया है कि वह वेज फूड को लेकर कितने पैशनेट हैं।
इस खिताब को पाने वाली आलिया ने कहा, 'मैं शाकाहारी खाना ही पंसद करती हूं, स्वस्थ जिंदगी का ये सही तरीका है।' जबकि इस अवॉर्ड की खुशी को न्यूटन स्टार राजकुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर करते लिखा, 'ये खिताब मेरे लिए बहुत स्पेशल है।
This one is special. #HottestVegetarian celebrity 2017. Thank you @officialpeta #PETA
A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on Dec 23, 2017 at 9:31am PST