'आशिकी टू' गर्ल श्रद्धा कपूर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के बाद अब फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में पहले कटरीना को लिया जा रहा था लेकिन कटरीना के पास डेट ना होने की वजह से फिल्म श्रद्धा कपूर की झोली में गिर सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
Shahid Kapoor
बता दें कि फिल्म में शाहिद कपूर लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। अगर फिल्म में श्रद्धा को फाइनल कर लिया जाता है तो शाहिद के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले ये दोनों 2014 में आई फिल्म 'हैदर' में एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : ANI
फिल्म के डायरेक्टर श्रू नारायण सिंह को श्रद्धा के हां का इंतजार है। बता दें कि नारायण सिंह ने इससे पहले फिल्म "टॉयलेट एक प्रेम कथा' बनाई थी जिसमें उन्होंने खिलाड़ी कुमार के साथ न्यूकमर भूमि पेडनेकर को साइन किया था।
4 of 5
शाहिद कपूर
लेकिन फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि शाहिद एक बार फिर नये लुक में नजर आएंगे। बता दें कि इन दिनों शाहिद को एयरपोर्ट के अलावा कई पब्लिक प्लेस पर मुंह छुपाकर जाते हुए देखा गया है। यहां तक कि वे इस फिल्म के लिए गंजे भी हो चुके हैं।
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 31 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। फिल्म एक आम आदमी की बिजली कंपनियों के साथ लड़ाई पर आधारित है। फिलहाल शाहिद को अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' का इंतजार है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है लेकिन फिल्म को लेकर विरोध के बादल अभी तक साफ नहीं हुए हैं।