अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक खुश करने वाली खबर सामने आई है। श्रद्धा कपूर की सेहत में अब सुधार हो रहा है। वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। बता दें कि, अक्टूबर की शुरुआत में श्रद्धा कपूर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई थी। कहा गया था कि एक्ट्रेस डेंगू से पीड़ित है और उनकी सेहत काफी खराब है।
विज्ञापन
2 of 5
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा ने खुद अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। श्रद्धा ने हाल ही में अपनी बीमारी को लेकर ट्विट किया है। उन्होंने लिखा है कि, डेंगू से ठीक होने के बाद मैं शूटिंग वापस शुरू कर रही हूं। मैं यह लिखते हुए खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं कि मेरे परिवार ने मेरा साथ इस समय में दिया। मेरा परिवार और मेरे चाहने वाले मेरी बैक बोन हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Shraddha Kapoor
लोगों ने इस दौरान मेरा साथ दिया। मैं खुद को इस दुनिया की सबसे लकी लड़की मानती हूं। मुझे सबसे बहुत प्यार मिला है। जिस फिल्म का मैं हिस्सा हूं उस टीम का भी मैं शुक्रिया अदा करती हूं। आप सभी के इस प्यार के लिए धन्यवाद। मैंने इस दौरान अपने परिवार के साथ वक्त बिताया जो कि मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव है।
4 of 5
shraddha kapoor
श्रद्धा इन दिनों सायना नेहवाल की बायोपिक पर बन रही फिल्म सायना में काम कर रही हैं। वहीं श्रद्धा ने खुद इस फिल्म को अपने जीवन की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म बताया है। स्त्री' फिल्म की शानदार सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इन दिनों टेनिस खिलाड़ी साइना नेहवाल की बॉयोपिक की शूटिंग में व्यस्त थीं।
इसी बीच श्रद्धा की बीमारी के चलते फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ गया है। दरअसल, श्रद्धा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, लेकिन जब चैकअप करवाया गया तो पता चला श्रद्धा को डेंगू है। इस वजह से इन्हें कुछ दिनों की छुट्टी पर घर भेज दिया गया था। अब श्रद्धा के ट्वीट के बाद उनके फैंस ने चैन की सांस ली है।