सलमान खान
पुलिस के अनुसार आरोपी शख्स शेरा यही नहीं रुका। उसने सलमान के पिता सलीम खान को भी फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। इस शख्स ने यह भी दावा किया कि वह गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा है। दरअसल, करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में फिल्म अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुछ दिन पूर्व एफआईआर दर्ज कराई गई थी।