Chhichhore film on location picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए उनकी मौत के गम से उबर पाना थोड़ा मुश्किल है। सुशांत के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड जगत से कुछ लोग ही पहुंचे थे। इन कुछ लोगों में कृति सेनन, विवेक ऑबेरॉय, राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं। सुशांत के निधन की खबर से श्रद्धा भी हैरान हैं। अब चार दिन बाद श्रद्धा ने सुशांत को सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर उनसे जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं।