फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने लिखा सुशांत सिंह राजपूत के लिए इमोशनल पोस्ट, कहा- 'वो अपनी ही धुन पर नाचता था'

Thu, 18 Jun 2020 10:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shraddha Kapoor, Sushant Singh Rajput - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक ही दुनिया से चले जाने का गम कोई भी अब तक भुला नहीं पा रहा है। सुशांत के करीबी दोस्त अब तक इस गम से उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लगातार पोस्ट साझा करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए उनकी मौत के गम से उबर पाना थोड़ा मुश्किल है। सुशांत के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड जगत से कुछ लोग ही पहुंचे थे। इन कुछ लोगों में कृति सेनन, विवेक ऑबेरॉय, राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं। सुशांत के निधन की खबर से श्रद्धा भी हैरान हैं। अब चार दिन बाद श्रद्धा ने सुशांत को सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर उनसे जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, नवीन पॉलीशेट्टी, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा है, 'जो भी हुआ उसे कुबूल कर पाना मुश्किल है। एक बड़ा खालीपन है यहां। सुशांत! प्यारे सुश...! वो दयालुता, समझदारी, जिंदगी को लेकर दिलचस्पी से भरा था। हर चीज में और हर जगह खूबसूरती देख लेता था। वो अपनी ही धुन पर नाचता था।'
 

4 of 5
shraddha kapoor and sushant singh rajput
आगे श्रद्धा लिखती हैं, 'मैं छिछोरे के सेट पर उनके आने का इंतजार करती थी। एक एक्टर होने के साथ- साथ वो बहुत अच्छा इंसान भी था। मैं एक बार उसके घर गई थी और उसने मुझे अपने टेलिस्कोप से चांद दिखाया था और मैं चुप खड़ी रह गई थी। वो उस फीलिंग को सबके साथ बांटना चाहता था। वो छोटी छोटी चीजों में दिलचस्पी लेता था और उन्हीं में अपनी खुशी ढूंढ लेता था। मैं तुम्हें याद करूंगी प्यारे सुशांत।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chhichhore - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' में वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। दोनों के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने औसत कमाई की थी। बता दें कि सुशांत ने लॉकडाउन से पहले फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग कर ली थी। ये फिल्म लॉकडाउन की वजह से रिलीज नहीं हो पाई थी।

पढ़ें: जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'अगर मेरी 2-3 मूवीज फ्लॉप हो जाती हैं, तो मुझे फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें