हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों की दमदार किरदार करने की ख्वाहिश एक बार फिर श्रद्धा कपूर को अपने करियर के निर्णायक मोड़ पर ले आई है। दो साल पहले फिल्म हसीना पारकर में टाइटल रोल करके अपना करियर बैकफुट पर ले आईं श्रद्धा कपूर ने साइना नेहवाल की बायोपिक छोड़ने के बाद अब उज्मा अहमद का किरदार करने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
2 of 5
shraddha kapoor
श्रद्धा इस फिल्म में काम करने के लिए हां करने से पहले काफी कुछ सोच विचार करना चाहती हैं, इसीलिए फिल्ममेकर्स ने अब तक उनके नाम का आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया है। श्रद्धा इन दिनों ऑस्ट्रिया में अपनी अगली फिल्म साहो की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर', छिछोरे को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। सब कुछ ठीक रहा तो श्रद्धा की उज्मा अहमद के किरदार वाली फिल्म की शूटिंग सितंबर के बाद कभी भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
shraddha kapoor
सूत्रों के मुताबिक उज्मा अहमद पर बन रही फिल्म के निर्देशक शिवम नायर की इस किरदार को लेकर श्रद्धा कपूर से हुई मुलाकात का अभी कोई ठोस नतीजा बाहर नहीं आया है। उन्होंने फिल्म साइन भी नहीं की है। वह इस कहानी पर अभी एक दो महीने विचार करने का समय चाहती हैं।
4 of 5
उज्मा अहमद (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
उज्मा अहमद की कहानी ने हाल ही में काफी अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी। मलयेशिया में रहने के दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक के झांसे में आई उज्मा को वापस अपने देश भारत लाने में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अफसर जे पी सिंह ने काफी मशक्कत की थी। तब की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इश मामले में काफी रुचि दिखाई।
उज्मा अहमद को भारत सरकार के हस्तक्षेप से 25 मई, 2017 को पाकिस्तान से भारत लाया गया। यह फिल्म उजमा अहमद की इसी जबरन शादी से मुक्त होने और पाकिस्तान से भागने के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में जे पी सिंह का किरदार करने के लिए सैफ अली खान हां कर चुके हैं।