फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर फैन ने जन्मदिन पर श्रद्धा कपूर को दिया सबसे बड़ा सरप्राइज, क्या आपने देखी ये तस्वीरें

Mon, 04 Mar 2019 01:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड की 'स्त्री' यानी कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जन्मदिन पर श्रद्धा को न केवल सेलिब्रिटीज बल्कि उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। जन्मदिन के दिन श्रद्धा कपूर मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट हुईं। श्रद्धा को एयरपोर्ट पर उनके फैन ने ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर श्रद्धा काफी इमोशनल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा की एयरपोर्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में श्रद्धा ट्राउजर और टी-शर्ट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। श्रद्धा को एयरपोर्ट पर देखते ही फैंस की भीड़ लग गई। इस दौरान एक फैन केक लेकर आया। फैन के इस सरप्राइज को देखकर श्रद्धा बहुत खुश हो गईं। श्रद्धा ने एयरपोर्ट पर ही केक काटा जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
sharddha sushant - फोटो : instagram
इसके अलावा श्रद्धा ने अपना बर्थडे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ भी सेलिब्रेट किया। श्रद्धा और सुशांत 'छिछोरे' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान सुशांत ने श्रद्धा का सेट पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर भी मौजूद थे। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।  

4 of 5
shraddha kapoor - फोटो : file photo
श्रद्धा कपूर आखिरी बार शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' (Batti Gul Meter Chalu) फिल्म में नजर आई थीं। फिलहाल श्रद्धा के पास इस वक्त 4 बड़े बजट की फिल्में हैं। इन फिल्मों में प्रभास की 'साहो' और दूसरी 'स्ट्रीट डांसर 3डी इन लंदन', 'छिछोरे' और एक बायोपिक शामिल है। 'स्ट्रीट डांसर 3डी इन लंदन' फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट वरुण धवन लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर - फोटो : file photo
इसके अलावा श्रद्धा सायना नेहवाल की बायोपिक भी कर रही हैं। बायोपिक की तैयारियों में श्रद्धा कपूर जुट गई हैं। पूर्व दिग्गज भारतीय शटलर और साइना नेहवाल के कोच पुलेला गोपीचंद के साथ वो कोर्ट में पसीना बहाते भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें