abhishek bACHCHAN
इससे पहले अभिषेक बच्चन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। जूनियर बच्चन ने कहा था- संजय लीला भंसाली ने साहिर लुधियानवी की फिल्म को लेकर मुझसे बात जरूर की थी, लेकिन बाद में जाने क्या हुआ उन्होंने मुझसे कोई बात नहीं की। अभिषेक बच्चन ने बताया- शायद वह अपने दूसरे प्रॉजेक्ट में बिजी हो गए थे। अब मैं जरूर बात करूंगा और पूछूंगा संजय जी से कि क्या हुआ साहिर वाली कहानी का। मुझे वह कहानी बहुत पसंद आई थी और मुझे उस फिल्म में जरूर काम करना है।'