Shraddha kapoor Father Shakti: श्रद्धा कपूर के पिता और अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी के परिवार उनके रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। इसी वजह से शक्ति से शादी करने के लिए शिवांगी को बड़ा त्याग करना पड़ा था।
श्रद्धा कपूर के पिता और बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की शादी को करीब 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों ने जनवरी 1982 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर। लेकिन क्या आपको पता है कि श्रद्धा की मां शिवांगी को शक्ति से शादी करने के लिए बहुत बड़ा त्याग करना पड़ा था।
विज्ञापन
2 of 5
शक्ति से शादी के लिए शिवांगी ने किया था त्याग
- फोटो : इंस्टाग्राम@shaktikapoor
एक इंटरव्यू के दौरान कथित तौर पर शक्ति कपूर ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने शादी करने का फैसला करने से पहले शिवांगी से अपने अभिनय और गायन करियर को छोड़ने की विनती की थी। वह चाहते थे कि शिवांगी एक हाउस वाइफ बने और अपना करियर छोड़ने के लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
शक्ति से शादी के लिए छोड़ा बॉलीवुड
- फोटो : इंस्टाग्राम@shaktikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शक्ति कपूर ने कहा, "मैं उससे मिला। वह एक बाल कलाकार थी और मैं फिल्म में एक बड़े किरदार को निभा रहा था। वह मुझसे 12 साल छोटी है। हम मिले, प्यार हो गया और मैंने खुद से सोचा, मुझे ऐसी घरेलू और खूबसूरत लड़की कहां मिलेगी।''
परिवार के साथ श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shaktikapoor
कथित तौर पर आगे शक्ति ने कहा , "मैं उसके पास गया और उससे विनती की। मैंने माफr मांगी और उससे कहा कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं। मैंने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि वह एक गृहिणी बने। हमने कोर्ट मैरिज की। उसके बाद, सभी ने हमारी शादी को स्वीकार कर लिया। उसने मेरे लिए अपना गायन करियर और बाकी सब कुछ छोड़ दिया। आज भी, मैं इसके लिए शिवांगी का हाथ जोड़कर उसका शुक्रिया अदा करता हूं।''
भाई के साथ श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shaktikapoor
शक्ति कपूर की पत्नी और श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी एक प्रसिद्ध मराठी परिवार से हैं। वह अभिनेत्री-गायिका पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं। दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर भी उनकी रिश्तेदार थीं। वहीं, शक्ति कपूर एक पंजाबी परिवार से हैं। कथित तौर पर, उनके संबंधित परिवार उनके रिश्ते के पक्ष में नहीं थे और इसलिए, 1982 में दोनों ने भागकर शादी कोर्ट मैरिज की थी।