फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडीगार्ड की एक हरकत से सरेआम शर्मिंदा हो गई श्रद्धा कपूर

Mon, 29 May 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर
आमतौर पर बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस के बीच अच्छे ही रिश्ते रहते हैं। एक्टर्स अपनी सक्सेस का पूरा श्रेय अपने फैंस को देते हैं और उनसे मिलने के लिए मीटिंग भी रखते हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें किसी और की हरकत के कारण शर्मिंदा होना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ श्रद्धा कपूर के साथ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस खुशी के मौके पर फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पार्टी रखी थी जिसमें सभी शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो श्रद्धा ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर
हुआ यूं कि इस मौके पर अपनी फेवरेट हीरोइन को देखने कई लोग पहुंचे। कई फैंस श्रद्धा को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार एक फैन ने श्रद्धा की तस्वीर खींचनी बंद ही नहीं की। उनके बॉडीगार्ड ने उस फैन को कई चेतावनी दी लेकिन उसने नहीं सुना।

4 of 5
श्रद्धा कपूर
इसके बाद बॉडीगार्ड ने गुस्से में आकर जो किया पार्टी में मौजूद लोग भी सकते में आ गए। बॉडीगार्ड ने फैन के हाथ से फोन छीना और जमीन पर दे मारा। फोन टुकड़े टुकड़े हो गया और लोग सुन्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर जिन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था, वह अंदर जाकर पार्टी इंज्वाय करने लगीं। अब भले ये हरकत बॉडीगार्ड ने की हो लेकिन पब्लिक के सामने तो श्रद्धा की ही इमेज खराब हुई। अभी हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब उनके ड्राइवर ने एक फैन को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें