फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना को हमेशा रहेगा इस कालजयी किरदार को न कर पाने का मलाल, बोलीं- हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है

Mon, 02 Mar 2020 09:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बिंदास बेबो यानि करीना कपूर जल्द ही इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आएंगी। इरफान खान इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में एक हैं। करीना कपूर भी इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं। 'अंग्रेजी मीडियम' में साथ काम करने को लेकर करीना का कहना है कि वह उनके लिए एक बहुत ही बड़ा मौका रहा है। इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए करीना तुरंत रजामंद हो गई थी। वह इरफान के साथ काम करने की इच्छुक थी और इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती थी।
विज्ञापन

2 of 5
साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम - फोटो : file photo
करीना का यह भी कहना है कि साहिर लुधियानवी की बायोपिक में इरफान के साथ फिल्म का हिस्सा ना बन पाने का आज भी उन्हें मलाल है। गौरतलब है कि 'अंग्रेजी मीडियम' से पहले ऐसी चर्चा थी कि साहिर लुधियानवी की बायोपिक में इरफान खान देश के इस मशहूर शायर का किरदार करने वाले हैं। और उनके साथ उनकी प्रेमिका अमृता प्रीतम के किरदार में करीना कपूर नजर आने वाली थीं।
विज्ञापन

3 of 5
sahir ludhianvi - फोटो : sahir ludhianvi
साहिर लुधियानवी और अमृता की अधूरी प्यार की कहानी आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। अगर इस फिल्म को लेकर बात बन जाती तो करीना ऐसी कवयित्री के किरदार में दिखती जो सुंदर कविताएं और उपन्यास लिखती थी। मुशायरों में शामिल होती थी। शादीशुदा होने के बावजूद अपनी जिंदगी में कतई खुश नहीं थी। एक घर में रहते हुई भी अलग कमरे में सोती थी और एक उर्दू कवि को दिल दे बैठी थी। खतों के जरिए अपनी दिल की बात बयां करती और तमाम मुश्किलों के बाद जब दोनों मिलते तो सिर्फ आंखे टकराती थी। हालांकि दोनों का कभी मिलन नहीं हो सका। एक दूसरे की याद में दोनों ने ही काफी रचनाएं कर डाली।

4 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऐसा किरदार करीना ने अपने करियर में आज तक नहीं किया है। अगर यह रोल करीना के हिस्से आता तो यह उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनय और किरदारों की फेरिस्त का हिस्सा बन सकता था।  हालांकि उम्मीद के मुताबिक यह प्रोजेक्ट नहीं चल सका। करीना की यह इच्छा रही है कि यह प्रोजेक्ट बने और वह उसका हिस्सा बनें। उनका मानना है कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है। उन्होंने बताया कि वह कुछ परिस्थितियों में इरफान से मिली, उनके व्यक्तित्व में बनावट नहीं थी, वह काफी असल थे। उनके अनुसार वह बहुत ही सम्मानीय और आकर्षक हैं और वह उनसे काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर के हिसाब से  यह किरदार काफी रोचक प्रतीत होता है। करीना और इरफान के अलावा राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी और दीपक डोबरियाल भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।  वहीं करीना की पिछली फिल्म की बात करें तो वह आखिरी दफा फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में सफलता हासिल हुई थी। वहीं आने वाले समय में वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आएंगी।

पढ़ें: 'सूर्यवंशी' ट्रेलर लॉन्च इवेंट: अक्षय,रणवीर और अजय ने मिलकर किया धमाल, दिल्ली पर भी ये बोले सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें