फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर का यूं जुड़ा मंगेशकर परिवार से कनेक्शन, शक्ति-शिवांगी की बिटिया की देखिए जन्म कुंडली

Mon, 02 Mar 2020 10:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
shraddha kapoor - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच श्रद्धा कपूर की एक अलग ही छवि रही है। नंबर वन के मुकाबले से दूर वह सिर्फ अपने काम में मगन रहती हैं। मंगलवार को 33 साल की हो रहीं श्रद्धा की पहली फिल्म तीन पत्ती को रिलीज हुई 10 साल भी पिछले महीने पूरे हो गए। पूरे एक दशक की मेहनत में श्रद्धा ने अपने पिता शक्ति कपूर का नाम रोशन किया है, लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर की तरह ही ये नया कपूर खानदान भी हिंदी फिल्म जगत में धीरे-धीरे अपनी जड़ें जमा चुका है। चलिए आपको समझाते हैं श्रद्धा कपूर की पूरी वंशावली।
विज्ञापन

2 of 6
Shakti Kapoor - फोटो : Social Media
शक्ति कपूर (पिता)
सुनील सिकंदरलाल कपूर के नाम से पैदा हुए शक्ति कपूर 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार रहे हैं। इन्हें फिल्मों में नकारात्मक और कॉमिक किरदारों के लिए जाना जाता है। ये श्रद्धा कपूर के पिता हैं, और अपने पूरे करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें शक्ति नाम मशहूर अभिनेता सुनील दत्त ने दिया था। परदे पर अपनी मौजूदगी से ही दहशत फैला देने वाला शक्ति कपूर को फिल्मफेयर पुरस्कारों में सिर्फ उनके कॉमेडी रोल्स के लिए ही नामांकन मिले। सुपरहिट फिल्मों मवाली, तोहफा, अंदाज अपना अपना, लोफर और जुडवा के लिए नामांकन पाने वाले शक्ति को फिल्म राजा बाबू के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिला। फिल्म अंदाज अपना अपना का उनका किरदार क्राइम मास्टर गोगो हिंदी सिनेमा का कालजयी किरदार माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Shivangi Kolhapure - फोटो : amar ujala mumbai
शिवांगी कपूर (मां)
शादी से पहले शिवांगी कपूर को शिवांगी कोल्हापुरे के नाम से जाना जाता था। ये शक्ति कपूर की अर्धांगिनी और श्रद्धा कपूर की मां है। शिवांगी ने शक्ति कपूर से शादी के बाद ही फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। उससे पहले भी उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया और कुछ बेहतरीन गाने भी गाए। शिवांगी कपूर ने अपनी दोनों संतानों की परवरिश बहुत मन लगाकर की है। आज भी श्रद्धा कपूर किसी बात को लेकर परेशान होती हैं, तो सबसे पहले अपनी मां को ही फोन लगाती हैं।

4 of 6
Siddhanth Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
सिद्धांत कपूर (भाई)
जिस तरह शक्ति कपूर की बिटिया श्रद्धा कपूर ने बिना अपने पिता का सहारा लिए हिंदी सिनेमा में अपना खास मुकाम बनाया है। उसी तरह शक्ति कपूर का बेटा यानी श्रद्धा का भाई सिद्धांत भी हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पार्कर' में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले कलाकार कोई और नहीं बल्कि सिद्धांत कपूर ही हैं। उन्होंने अपना करियर फिल्मों में सहायक निर्देशक बनकर शुरू किया था। बाद में उन्होंने अपना हाथ अभिनय में आजमाकर छोटे मोटे किरदार निभाना शुरू किया है। सलमान खान की सुपर हिट फिल्म जुडवा में सिद्धांत ने अपने पिता के बचपन का रोल किया था। भागमभाग, चुप चुपके और भूल भुलैया सरीखी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे सिद्धांत ने फिल्म शूट आउट एट वडाला से अभिनय की पारी शुरू की। श्रद्धा का एक चचेरा भाई प्रियांक शर्मा भी फिल्मों में बतौर अभिनेता सक्रिय है।
विज्ञापन

5 of 6
Padmini Kolhapure, Tejaswini Kolhapure - फोटो : amar ujala
पद्मिनी और तेजस्विनी कोल्हापुरे (मौसियां)
कोल्हापुरे बहनों में शिवांगी के अलावा मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे भी शामिल हैं। श्रद्धा कपूर की ये मौसियां अपने समय की नामचीन हस्तियां रही हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे तो एक समय पर हिंदी सिनेमा में नंबर वन की पोजीशन की दावेदार तक बन गईं थी। फिल्म इंसाफ का तराजू के लिए उन्होंने सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। फिल्म प्रेम रोग के लिए जब उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला तो पद्मिनी सिर्फ 17 साल की थीं। सबसे कम उम्र में ये पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड अब भी पद्मिनी के ही नाम है। उनकी शादी मशहूर फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kapoor and Mangeshkar family - फोटो : amar ujala mumbai
मंगेशकर परिवार से नाता
मंगेशकर खानदान से भी इश कपूर खानदान का गहरा रिश्ता है। श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कपूर मशहूर गायिका लता मंगेशकर की भतीजी हैं। मशहूर संगीतज्ञ कृष्णाराव कोल्हापुरे के बेटे पंढरीनाथ कोल्हापुरे श्रद्धा के नाना हैं। पंढरीनाथ की मां दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन यानी कि लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना, ऊषा और हृदयनाथ मंगेशकर की बुआ थीं। श्रद्धा कपूर खुद भी काफी अच्छा गाती हैं। फिल्म एक विलेन, बागी, रॉक ऑन 2 और हाफ गर्लफ्रेंड में गाए उनके गाने काफी मशहूर रहे हैं।

पढ़ें: करीना को हमेशा रहेगा इस कालजयी किरदार को न कर पाने का मलाल, बोलीं- हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें