फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' की पहले दिन अच्छी शुरुआत हुई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म की 30 प्रतिशत ऑक्यूपेसी देखी जा रही है। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस बजट में प्रोडक्शन कॉस्ट के अलावा प्रिंट और फिल्म की पब्लिसिटी भी शामिल है।