‘पीकू’ में निर्देशक के तौर पर अभिनेता इरफान के साथ काम कर चुके शूजित ने कहा कि इरफान उनके बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘'मुझे लगता है कि इरफान पहले ही एक प्रेस रिलीज जारी कर चुके हैं और उन्होंने (उनके स्वास्थ्य के बारे में) अटकलें नहीं लगाने को कहा है> वह एकमात्र अभिनेता हैं, जिन्हें हमारे देश में हालीवुड स्टार कहा जाता है, जो शीर्ष निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं।'