फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सिनेमाहॉल से निकलकर संसद पहुंचे 'शोले', ये चार किरदार बन चुके हैं सांसद

Wed, 03 Apr 2019 06:10 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sholay film - फोटो : twitter
43 साल पहले एक फिल्म आती है 'शोले' और कामयाबी का इतिहास रच जाती है। जिसके एक-एक डायलॉग, एक-एक किरदार जेहन में बस जाते हैं। साल दर साल इन किरदारों का रंग गाढ़ा होता जाता है। न जय-वीरू का याराना भूलता है, न बसंती का अंदाज। चुप-चुप सी रहने वाली राधा भी मन में गहरे तक छाप छोड़ जाती है। मगर, यह भी बेहद दिलचस्प है कि इन किरदारों को जीवंत करने वाले पात्र जब सिनेमाई धरती से उतरकर सियासत के आंगन में पहुंचे तो वहां भी अलग छाप छोड़ी। 
विज्ञापन

2 of 6
Sholay film poster - फोटो : twitter
चारों ही किरदार का पात्र निभाने वाले अलग-अलग समय में ही सही, सांसद बने और लोगों का प्रतिनिधित्व किया। जय का किरदार निभाने वाले मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन 1984 में इलाहाबाद से तो वीरू यानी धर्मेंद्र वर्ष 2004 में बीकानेर से लोकसभा पहुंचे। बसंती यानी हेमा मालिनी वर्ष 2014 में मथुरा सीट से लड़ीं और बड़ी जीत के साथ संसद पहुंची। राधा, यानी जया बच्चन राज्यसभा में सांसद बनीं।
विज्ञापन

3 of 6
Jaya Bachchan - फोटो : file photo
राधा यानी जया बच्चन
फिल्म में मौन बनीं राधा, लेकिन बेहद मुखर जया बच्चन को सपा ने कई बार राज्यसभा भेजा। इस समय जया बच्चन यूपी से राज्यसभा सांसद है। जया समाजवादी पार्टी की शीर्ष नेताओं में से एक हैं तो वहीं चुनाव में सपा की स्टार प्रचारक भी हैं। 

4 of 6
Hema Malini - फोटो : file photo
बसंती यानी हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल रहीं हेमा मालिनी ने भाजपा का दामन साल 2014 में थामा था। 2014 में मथुरा से लोकसभा चुनाव सवा 3 लाख वोट से जीता। इस बार फिर मैदान में मथुरा सीट से खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही हेमा 2003 से 2009 तक राज्यसभा सांसद रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
Dharmendra - फोटो : file photo
वीरू यानी धर्मेंद्र
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र वर्ष 2004 से बीकानेर से भाजपा की टिकट पर 57 हजार वोटों से जीते थे। बाद में उन्होंने सियासत से दूरी बना ली। इस बार के चुनाव में वह हेमा मालिनी के लिए वोट मांगने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amitabh bachchan - फोटो : file photo
जय यानी अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को पूर्व पीएम राजीव गांधी सियासत में ले आए थे। 1984 में इलाहाबाद सीट पर हेमवती नंदन बहुगुणा को 1.87 लाख वोट से हराकर लोकसभा पहुंचे। हालांकि अमिताभ बच्चन को राजनीति रास नहीं आई। बोफोर्स घोटाले में नाम आने पर इस्तीफा दे दिया था। फिर कभी राजनीति का रुख नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें