john abraham
इंटरव्यू में जॉन ने कहा 'मुझे अच्छी तरह याद है कि एक बार किसी ने मेरा पासपोर्ट देख मुझे स्लमडॉग मिलेनियर कह डाला, इस पर मैंने कहा, नहीं, केवल मिलेनियर और मैं तुम्हें खरीदकर अभी अपने देश से बाहर कर सकता हूं, मेरा देश तुम्हें खरीदकर बाहर फेंक सकता है हम राज करते हैं भारतीय राज करते हैं।' जॉन के वर्क फ्रंट की बात करे तों बता दें कि बीते वर्ष अभिनेता की दो देशभक्ति फिल्में परमाणु और सत्यमेव जयते रिलीज हुई थी। जॉन की दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अब इस शुक्रवार जॉन की एक और आर्मी से जुड़ी फिल्म रॉ रिलीज होने जा रही है।