फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की बहू श्लोका की तस्वीरें वायरल, 20 दिन पहले बनी थीं आकाश की दुल्हन

Fri, 29 Mar 2019 03:09 PM IST
kapil sharma एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई है । आकाश ने 9 मार्च को हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए । शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे । इस शादी में देश के बड़े बिजनेसमैन, फिल्म स्टार्स, पॉलिटिकल पर्सन और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी ने शिरकत की थी ।

Bihar board class 12th 2019 के Result Updates देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
विज्ञापन

2 of 5
shloka mehta - फोटो : social media
शादी के 20 दिन बाद श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है । इस फोटो में श्लोका ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं । इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के जूते पहने हैं । श्लोका की ये फोटो पुरानी है और उनके फैन पेज से शेयर की गई है । इस फोटो में श्लोका अपने कुछ दोस्तों के साथ दिख रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
shloka mehta
दोस्ताें ने उन्हें गोद में उठा रखा है । श्लोका का ये बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । फैंस श्लोका की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं । इसके अलावा श्लोका की एक और तस्वीर है । इसमें वो रेड कलर का वन पीस पहने दिख रही हैं । 
 

4 of 5
akash ambani and shloka mehta - फोटो : social media
श्लोका और आकाश की शादी बेहद रॉयल थी । शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन मुंबई में हुए थे । प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकाश-श्लोका का रिसेप्शन - फोटो : instagram
वहीं आकाश अंबानी की बरात को देखकर ऐसा लगा था जैसे कोई कॉन्सर्ट हो रहा हो । बरात के कुछ वीडियो सामने आए थे । इसमें शाहरुख खान, गौरी खान, रणबरी कपूर, करण जौहर, मीका सिंह और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बराती बनकर पहुंचे थे । सभी ने बरात में जमकर डांस भी किया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें