फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत को फोटोशूट में कुछ ऐसा करने को कहा, सेट से भागीं और नंबर भी बदला

Fri, 29 Mar 2019 03:09 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों से पंगा ले लिया है । एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की । कंगना का कहना है वो बिना किसी गॉड फादर के यहां तक पहुंची हैं । उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है । आज वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं । कंगना ने बताया कि शुरुआत में उन्हें बुरे दौर से भी गुजरना पड़ा ।
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut
कंगना ने बताया, "मुझे गैंगस्टर फिल्म ऑफर होने से पहले सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके पहलाज निहलानी ने भी एक फिल्म ऑफर की थी । फिल्म के लिए मुझे फोटोशूट करने को कहा गया, जो मुझे बिना कपड़ों के सिर्फ एक सैटिन रोब पहनकर करना था । इस फिल्म का नाम आई लव यू बॉस था ।"
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
'फिल्म में मुझे एक ऐसी लड़की का रोल प्ले करना था जो अपने उम्रदराज बॉस को कामुक करती है । फोटोशूट से पहले उन लोगों ने मुझै सैटिन रोब दिया गया । मैंने फोटोशूट करवा लिया । लेकिन ये फिल्म करने का मन नहीं बना पाई । मैंने तय किया कि मैं इसे छोड़ दूंगी ।' कंगना ने फोटोशूट तो किया लेकिन बाद में वो इसे छोड़कर गायब हो गईं । 

4 of 5
kangana ranaut
कंगना ने बताया, 'मैंने अपना नंबर ही बदल लिया । उस दौरान मेरी जिंदगी में एक साथ कई चीजें चल रही थीं । मैंने फिर से ऑडिशन दिए । तब मुझे अनुराग बसु की गैंगस्टर ओर पुरी जगन्नाथ की पोकिरी मिली ।' इसी इंटरव्यू में कंगना ने ये भी बताया कि फिल्म 'पद्मावत' के लिए संजय लीला भंसाली ने उन्हें अप्रोच किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
वो कहती हैं, 'उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी । बातचीत भी हुई थी । उस वक्त मैं मणिकर्णिका कर रही थी, इसलिए इस पर आगे बात नहीं हो पाई । इससे पहले भी वह चाहते थे कि मैं फिल्म गोलियों की रासलीला का सॉन्ग करूं । वो एक फिल्म निर्माता हैं, जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ सकते हैं ।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें