फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के तुरंत बाद रिलायंस की मीटिंग में पहुंचीं श्लोका, शादी के पहले शुरू हुईं नई तरह की अटकलें

Thu, 05 Jul 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्लोका मेहता
मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रियालंस इंडस्ट्रीज की एनुअल मीटिंग को संबोधित किया । एक ओर मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर कई बड़े ऐलान किए । वहीं दूसरी ओर उनके बेटे आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका को लेकर इस मीटिंग में पहुंचे । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्लोका मेहता
ऑडियंस में बैठे श्लोका और आकाश की फोटो सामने आई है । इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्लोका शादी के बाद अंबानी परिवार का बिजनेस संभाल सकती हैं । साथ में आकाश की दादी कोकिलाबेन भी बैठी नजर आईं । बता दें कि जियो का पूरा प्रोजेक्ट ईशा और आकाश ही हैंडल कर रहे हैं । मीटिंग में ईशा भी मौजूद रहीं ।
विज्ञापन

3 of 5
श्लोका मेहता
बता दें कि 30 जुन को आकाश और श्लोका की सगाई हुई है । इस मौके पर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में शानदार पार्टी का आयोजन किया था । सगाई पर श्लोका ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था । वहीं आकाश मरून कलर की शेरवानी में नजर आए थे ।

4 of 5
श्लोका मेहता
पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के अलावा राजनेतओं और बिजनेस टाइकून को भी इनवाइट किया गया था । इसमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सचिन तेंदुलकर, परिणीति चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार्स मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबानी
सगाई के मौके पर आकाश की मां नीता अंबानी ने 'हे शुभारंभ' गाने पर क्लासिकल डांस किया था । वहीं ईशा अंबानी ने भाई की सगाई की खुशी में 'घूमर' गाने पर नाची थीं । ईशा और नीता के डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें