फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद अर्जुन रामपाल को याद आईं एक्स वाइफ मेहर, फोटो शेयर कर बयां किया हाल-ए-दिल

Thu, 05 Jul 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हाल ही में अर्जुन रामपाल और पत्नी मेहर जेसिया ने अपनी 20 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। दोनों ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर तलाक की खबर को कंफर्म किया है। दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे थे। अब अलग होने के बाद अर्जुन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहर का एक फोटो शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां
इस फोटो में मेहर के साथ अर्जुन की दोनों बेटियां भी दिख रही हैं। यह तस्वीर पैरिस में छुट्टियां बिताने के दौरान की है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'पैरिस में पैरिस की लेडीज'। 

विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal
खबरें आ रही थीं कि दोनों के तलाक के पीछे ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हैं लेकिन बाद में खबर आई कि अर्जुन नताशा स्टेनकोविक को डेट कर रहे थे। जब अर्जुन फिल्म 'डैडी' की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया। हालांकि अर्जुन ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

4 of 5
Arjun Rampal and Mehr Jessia
बता दें कि मेहर अर्जुन को लेकर काफी इनसिक्योर थीं। सुजैन और अर्जुन के अफेयर की खबरों पर कभी कोई कुछ नहीं बोला लेकिन मीडिया में लगातार खबरें आती रहीं। खबरें ये भी आ रही थीं अर्जुन और सुजैन चोरी-छिपे मिलते थे जिसकी भनक मेहर को लग गई थी। जबकि अर्जुन ने मेहर को भरोसा दिलाया था कि वो बदल चुके हैं। जब मेहर को अर्जुन और सुजैन के बारे में पता चला तो उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paltan
फिलहाल अर्जुन इस समय अपनी अगली फिल्म 'पल्टन' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन जेपी दत्ता कर रहे है। यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें