फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से जबरन बाहर करने पर फूटा शिवाशीष का गुस्सा, खोल डाली शो की सारी पोल

Sun, 18 Nov 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 में 61वें दिन बहुत ही चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ। गौरतलब है कि बिग बॉस का कहना ना मानने के चलते सलमान खान ने वीकेंड का वार में कॉमनर कंटेस्टेंट शिवाशीष को बाहर ही कर दिया। ऐसे में शो से बाहर आकर शिवाशीष ने अपने इंटरव्यू में घर की सारी पोल खोल डाली और खुद को गलत नहीं माना....
विज्ञापन

2 of 5
big boss 12 contestant shivashish'
शिवाशीष ने अपने इंटरव्यू बताया 'यह निर्णय गलत था, लेकिन मैं अपनी बात पर टिका रहा है इसकी मुझे खुशी है, मुझे टारगेट किया जा रहा था, जबकि मेरे अपने उसूलों के खिलाफ नहीं जाता और बिग बॉस में भी मैंने यही किया, लेकिन मुझे दुख है कि मुझे निकाल दिया गया, बिग बॉस में वहीं होता है जो शो मेकर्स चाहते हैं और इसमें हमारा कोई फैसला नहीं होता।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
शिवाशीष ने आगे कहा कि मैं गलत नहीं हूं, जबकि मेरे साथ कई बार गलत हुआ और मैंने स्टेंड भी लिया, अगर स्टैंड लेने के लिए निकाला गया है तो मैं बिल्कुल भी गलत नहीं हूं। दोबारा शो में जाने पर शिवाशीष ने मना कर दिया है। 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
बता दें कि शिवाशीष के बिग बॉस का कहना ना मानने पर ऐसे में बिग बॉस को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कैप्टन रोमिल को छोड़ सभी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं, सलमान खान ने भी शिवाशीष की जमकर क्लास ली थी और रातों-रात ही बिग बॉस का नियम तोड़ने पर उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिखा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरभ
शिवाशीष ने अपने जोड़ीदार सौरभ पटेल के साथ शो में एंट्री ली थी। शिवाशीष का खुद का बिजनेस हैं तो वहीं उनके जोड़ीदार सौरभ एक किसान हैं। सौरभ शो से छठें हफ्ते में ही बाहर हो गए थे। ऐसे में अब शिवाशीष भी घर से बाहर होते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें