फिल्म 'दृश्यम 2' के निर्देशक और निर्माता अभिषेक पाठक और उनकी फिल्मों ‘खुदा हाफिज’ व ‘खुदा हाफिज 2’ की हीरोइन शिवालिका ओबेरॉय की 9 फरवरी को गोवा में हुई शादी के दौरान ही इनकी प्रेम कहानी के पहले सूत्र भी जग जाहिर हुए हैं। अभिषेक और शिवालिका काफी लंबे समय से एक दूसरे से डेट कर रहे थे। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत बड़ी दिलचस्प तरीके से हुई थी। आइए आज हम यह जानते है कि वह कौन सा क्षण था जब अभिषेक पाठक पहली ही नजर में शिवालिका ओबेरॉय को अपना दिल दे बैठे, दोनो की पहली मुलाकात कब हुई और अभिषेक पाठक ने कैसे शिवालिका ओबेरॉय को प्रपोज किया।