फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Satam Birthday: एक्टिंग से पहले बैंक में कैशियर का काम करते थे ‘एसीपी प्रद्युमन’, रामायण के इस किरदार ने बदली किस्मत

Thu, 21 Apr 2022 07:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो सीआईडी से घर- घर मशहूर हुए एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी साटम हर साल 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शिवाजी यूं तो कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो सीआईडी से घर- घर मशहूर हुए एसीपी प्रद्युमन उर्फ शिवाजी साटम हर साल 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शिवाजी यूं तो कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें देशभर में लोकप्रियता उनके सीआईडी में दमदार किरदार ने दिलाई। अपने इस शो में जरिए शिवाजी ने काफी शोहरत हासिल की। इस शो में उनके खास अंदाज और गुनहगार को  ढूंढने का तरीका आज भी लोगों के जहन में ताजा है। लेकिन शोहरत की यह सीढ़ी चढ़ना अभिनेता के लिए आसान नहीं था। सफलता के इस रास्ते में एक्टर को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

2 of 5
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

21 अप्रैल, 1950 को महाराष्ट्र के मुंबई के पास स्थित माहिम में जन्में अभिनेता शिवाजी साटम मनोरंजन जगत के काफी पढ़े-लिखे कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने  फिजिक्स में ग्रेजुएशन की ड्रिग्री हासिल करने के बाद बैंक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा भी लिया। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अभिनय करियर में आने से पहले शिवाजी सरकारी नौकरी में थे।  

विज्ञापन

3 of 5
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बैंक एडमिनिस्ट्रेशन में अपना डिप्लोमा पूरा करने के बाद शिवाजी ने बैंकिग को ही अपना करियर चुना। अभिनेता ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर कैशियर अपनी सेवाएं दीं। लेकिन कहते है ना कि किस्मत से ज्यादा और किस्मत से कम कभी किसी को कुछ नहीं मिलता। एक कैशियर की जिंदगी बिताने से वाले शिवाजी के जीवन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 

4 of 5
सलमान खान के साथ शिवाजी साटम

अपनी सरकारी नौकरी के दौरान शिवाजी साटम की मुलाकात मराठी थियेटर के दिग्गज अभिनेता और रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले बाल धुरी से हुई। उन्होंने ही शिवाजी को पहला ब्रेक भी दिया था। इसके बाद शिवाजी ने 1988 में पहली हिंदी में ‘पेस्टोनजी’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा सात बार पुलिस का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवाजी साटम

अपने अभिनय करियर के दौरान शिवाजी साटम 'नायक', 'वास्तव', 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'चाइना गेट', 'यशवंत', 'जिस देश में गंगा रहता है', 'हू तू तू' और 'सूर्यवंशम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके बाद साल 1998 में शिवाजी साटम सीआईडी से जुड़े और अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अभिनय के अलावा शिवाजी फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें