फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' से चिढ़े शिवसैनिकों ने फिल्म देखने आए लोगों को पीटा, बोले-'ठाकरे' क्यों नहीं

Fri, 25 Jan 2019 01:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) आज रिलीज हो गई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बाला साहेब की भूमिका निभा रहे हैं।
दूसरी तरफ रानी लक्ष्मी बाई पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) भी आज रिलीज हुई है। इस फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लीड रोल में हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होने से हंगामा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि फिल्म के एक शो को भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में वाशी के आईनॉक्स सिनेमा हॉल के बाहर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह के शो को भी रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब बाकी दूसरी फिल्मों के पोस्टर लगाए गए तो 'ठाकरे' के पोस्टर क्यों नहीं लगाए?

देखें ट्वीट...

 
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika - फोटो : instagram
इसके साथ ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 'मणिकर्णिका' देखने आए लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें भगा दिया। शिवसैनिको का आरोप है की जानबूझकर सिनेमा मालिक 'मणिकर्णिका' को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। 

4 of 5
Manikarnika and Thackeray - फोटो : social media
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ का फ्री शो दिखाया जा रहा है। दहिसर के एक सिनेमाघर में सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे के शो को फ्री कर दिया गया। वहीं वसई में भी सुबह 8 बजे का शो फ्री में दिखाने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Thackeray - फोटो : social media
इससे पहले फिल्म 'ठाकरे' को सुबह 4 बजे देखने मुंबई के एक सिनेमाघरों में पहुंचे लोग वहां खुद 'बाल ठाकरे' को देख चौंक गए। सिनेमाघरों की एक बड़ी चेन ने मुंबई में ठाकरे फिल्म को लेकर सिनेथॉन रखा है।

देखें ट्वीट...
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें