सोनू सूद, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि 'सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है।' बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल ने सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता को मदद देने के लिए हर तरह का सहयोग देने की बात भी कही। राज्यपाल इससे पहले भी सोनू सूद के काम की तारीफ कर चुके हैं।