फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना विवाद में शिवसेना ने अक्षय कुमार की चुप्पी पर उठाए सवाल, 'सामना' में लिखा- 'केवल पैसों के लिए है मुंबई?'

Sun, 13 Sep 2020 11:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
शिवसेना अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिए लगातार कंगना रणौत पर हमला जारी रखे हुए है। रविवार को एक बार फिर से कंगना रणौत पर निशाना साधा गया। इसके साथ ही लेख में अक्षय कुमार सहित उन कलाकारों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए जो कंगना विवाद में कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी। बीएमसी के उनके ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने 'पाकिस्तान' और 'बाबर' जैसे कमेंट किए थे। इसी पर शिवसेना ने कहा कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान, बाबर से की गई लेकिन बॉलीवुड का एक तबका चुप्पी साधे रहा। इस तबके ने एक बार भी यह नहीं कहा कि कंगना के विचार पूरे बॉलीवुड के विचार नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
कंगना विवाद में शिवसेना ने पहली बार अक्षय कुमार को लपेटे में लिया। सामना में लिखा गया है कि 'अक्षय कुमार को मुंबई ने काफी कुछ दिया है। इस शहर ने उन्हें अपार सफलता दिलाई है इसके बावजूद उन्होंने कंगना के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा। मुंबई का अपमान होता रहा लेकिन इसका विरोध नहीं किया गया। संपूर्ण नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था।'

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
'सामना' में बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि क्या यह शहर उनके लिए 'केवल पैसे कमाने का जरिया' है। कंगना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग किया और यह बताया गया कि मुंबई निवासी उसका समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना के बयान पर सामना में लिखा गया है कि जब बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़ फोड़ की थी तब अभिनेत्री ने उसे राम मंदिर से जोड़ दिया था। पत्र में उनके इस बयान को ड्रामा बताते हुए लिखा है कि 'यह कैसी एकतरफा आजादी है? उसके अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला, तो वह मेरा राम मंदिर ही था, ऐसा ड्रामा उसने किया। लेकिन उसने यह अवैध निर्माण कानून का उल्लंघन करके उसके द्वारा घोषित किए गए ‘पाकिस्तान’ में किया था। मुंबई को पाकिस्तान कहना व उसी ‘पाकिस्तान’ में स्थित अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक की छाती पीटना, यह कैसा खेल है?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें