फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस अभिनेत्री ने किया बॉलीवुड और ड्रग्स पर खुलासा, कहा 'इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ड्रग्स ऑफर करते हैं'

Sun, 13 Sep 2020 11:23 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Instagram: @sherlynchopra
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग एंगल पर खुलासा हुआ है। तभी से इसे लेकर बॉलीवुड से जुड़े भी कई खुलासे हो रहे हैं। इंडस्ट्री में ही काम करने वाले कई सितारे अब इस एगल पर खुलकर सामने आ रहे हैं और बॉलीवुड में ड्रग्स के लेन देन की बात को कुबूल कर रहे हैं। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड में कोहराम सा मचा है। हर कोई इन दिनों रिया का बचाव करने में लगा हुआ है। इसी बीच एक अभिनेत्री ने बॉलीवुड पार्टीज में ड्रग्स की बात को कुबूल किया है।
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Instagram
अब तक अभिनेत्री कंगना रनौत इस मामले को लेकर खुलकर सामने आ रही थीं। अब हाल ही में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी बॉलीवुड ड्रग पार्टी को लेकर खुलासा किया है। शर्लिन ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में जो पार्टीज होती हैं, उनमें ट्रे पर रखकर ड्रग्स ऑफर की जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter
दरअसल हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा योगा के पोज में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो अपनी फिटनेस का राज बता रही हैं। शर्लिन कह रही हैं कि वो योगा, न्यूट्रिशन और अनुशासन के जरिए खुद को फिट बनाए रखती हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में बॉलीवुड पार्टीज की पोल खोली है। इस पोस्ट का कैप्शन ही चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter
इस वीडियो के साथ शर्लिन ने कैप्शन में लिखा, 'मैं चेन स्मोकर थी। अक्टूबर 2017 में, मैंने स्मोकिंग छोड़ दी थी। मैं सोशल ड्रिंकर थी। ड्रग्स से मैंने हमेशा दूरी बनाए रखी है.. इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं.. मगर लेने का नहीं'। इस कैप्शन के जरिए शर्लिन ने बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स लेना कितना आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की सप्लाई और ड्रग्स के सेवन को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सूत्रों के हवाले से पता चला है कि रिया ने इस मामले को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े- बड़े लोगों का भी नाम लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिया ने करीब 25 लोगों के नाम लिए हैं।

पढ़ें: 14 साल की उम्र में इस अभिनेत्री ने किया डेब्यू, श्रीदेवी के ठुकराने पर मिला था 'शिवगामी' का रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें