फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठाकरे' के बाद अब दिग्गज नेता जॉर्ज फर्नांडिस की आएगी बायोपिक, ये बड़ा डायरेक्टर कर सकता है निर्देशन

Thu, 31 Jan 2019 03:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
George Fernandes - फोटो : pti
बॉलीवुड में अब बॉयोपिक फिल्मों का दौर है। वैसे तो ये दौर 1982 में आई फिल्म 'गांधी' से माना जाता है, लेकिन इस तरह की फिल्मों को सही जगह फिल्म 'पान सिंह तोमर' से मिली। उसके बाद कई डॉयरेक्टर्स ने रिस्क लिया और असल जिंदगी के हीरो की कहानियों को पर्दे पर खींच दिया तब तक ये साफ हो गया कि बॉयोपिक फिल्में हिट होने के गारंटी है। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ठाकरे' इसका एक बेहतर उदाहरण है। साल की शुरुआत में ही इस फिल्म को अच्छी ओपिनंग मिली। इस फिल्म के निर्माता और शिवसेना नेता संजय राउत फिल्म को मिले अच्छे रिस्पांस से खुश हैं और इस बीच खबर है कि राउत दिग्गज समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक फिल्म बनाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्ज के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म की औपचारिक तैयारियां मार्च महीने में शुरू हो सकती हैं। मुंबई की राजनीति में जॉर्ज की दखल काफी मजबूत थी। मराठी को राजकीय भाषा बनाने में जॉर्ज की अहम भूमिका थी। वह शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के भी काफी करीब थे। 'ठाकरे' फिल्म में भी जॉर्ज को दिखाया गया है। अब इस बॉयोपिक के जरिए बाला साहेब और जॉर्ज फर्नांडिस की दोस्ती दिखाने की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 5
शूजित सरकार
खबरें हैं कि इस फिल्म का निर्देशन 'पीकू', 'विक्की डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसी शानदार फिल्में बना चुके शूजित सरकार करेंगे। मुंबई मिरर से हुई बातचीत में संजय राउत ने कहा, 'मैंने शूजित से सलाह ली है क्योंकि वह हमारे करीबी दोस्त हैं और मैं चाहूंगा कि इस फिल्म का निर्देशन शूजित जैसा कोई टैलेटेंड डायरेक्टर करे,  लेकिन अभी नाम फाइनल होना बाकी है।' इस फिल्म के लिए राउत, मुख्य किरदार और दूसरे सपोर्टिंग किरदारों के लिए बातचीत भी कर रहे हैं।

4 of 5
George Fernandes - फोटो : अमर उजाला
मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म की कहानी 1950-1975 तक मुंबई में फर्नांडिस के जीवन पर फोकस होगी। आपातकाल के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस की अहम भूमिका थी। वह बड़े और लोकप्रिय विपक्षी नेता के तौर पर उभरे थे। इस दौर वह अलग-अलग रूप बदलकर आन्दोलन चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Thackeray - फोटो : social media
इधर ठाकरे की सफलता के बाद शिवसेना सांसद राउत काफी उत्साहित दिख रहे हैं। अभिजीत पानसे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में बाला साहेब के किरदार में नवाजुद्दीन के रोल को बहुत पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें