Sacred Games
- फोटो : Netflix
वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘सक्रेड गेस्म 2’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बग्गा ने कहा, ‘‘ मैंने सिख ककार का अपमान करने पर संसद मार्ग थाने में सक्रेड गेस्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वेब सीरीज के दृश्य में सिख किरदार निभा रहे सैफ ली खान को अपना कड़ा फेंकते हुए दिखाया गया है, जो सिखों के पवित्र पांच ककार में से एक है। ककार धार्मिक चिह्ल हैं जिनमें केश, कंघा, कड़ा, कच्छा और कृपाण शामिल हैं। इस मामले पर कश्यप की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये पहला मौका नहीं है जब मनजिंदर सिरसा बॉलीवुड पर भड़के हैं। बीते दिनों वह फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की हाउस पार्टी पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। जिसको देखकर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे।