फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: शोले के निर्देशक ने दिया बड़ा मौका, राकेश रोशन की फिल्म ने बदल दी शिल्पा शिरोडकर की किस्मत

Wed, 20 Nov 2024 12:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिल्पा शिरोडकर टीवी और फिल्मों की जानी पहचानी अदाकारा हैं। वह हर साल 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ खास बातें...
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शिरोडकर अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। 20 नवंबर 1973 को जन्म लेने वाली अभिनेत्री ने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक की वह सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी मां गंगू बाई भी अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखती थीं। उनकी बहन शिल्पा शिरोडकर भी एक अभिनेत्री हैं। शिल्पा ने साल 2000 में यूनाइटेड किंगडम स्थित बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की। उनकी एक बेटी भी है।

विज्ञापन

शोले के निर्देशक ने दिया पहला मौका
शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1989 में आई फिल्म भ्रष्टाचार से की थी। इस फिल्म का निर्देशन शोले बनाने वाले रमेश सिप्पी ने किया था। निर्देशक को उनमें काबिलियत नजर आई और उन्होंने शिल्पा को मिथुन चक्रवर्ती और रेखा के साथ बड़ा मौका दे दिया। फिल्म में उनका किरदार एक अंधी लड़की का था। इस फिल्म से शिल्पा को कोई खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई, लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया। 

राकेश रोशन की फिल्म ने बदल दी किस्मत
भ्रष्टाचार के बाद शिल्पा की दूसरी फिल्म किशन कन्हैया थी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। राधा के किरदार में दर्शकों को शिल्पा की अदाकारी काफी ज्यादा पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही और उनकी किस्मत यहीं से चमक उठी।

इन चर्चित फिल्मों में किया काम
अपने फिल्मी करियर में शिल्पा ने दर्जनों फिल्मों में काम किया है। किशन कन्हैया के बाद उन्होंने योद्धा, बेनाम बादशाह, खुदा गवाह, आंखें, और गोपी किशन जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का खूब जादू बिखेरा। साल 2000 में आई फिल्म गजगामिनी के बाद से उन्हाेंने घर बसा लिया और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
विज्ञापन

13 साल बाद की वापसी
शिल्पा शिरोडकर के अभिनय की दूसरी पारी 13 साल बाद दोबारा शुरू हुई। उन्होंने जी टीवी के शो एक मुट्ठी आसमान से छोटे पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद वह सिलसिला प्यार का, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे शोज का हिस्सा रहीं। मौजूदा समय में वह बिग बॉस के 18वें सीजन में नजर आ रही हैं।
The Sabarmati Report Day 5: साबरमती रिपोर्ट की रिलीज के पांचवें दिन भी नहीं आया अंतर, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें