एआर रहमान ने किया ट्वीट
तलाक की खबरों के बीच एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, हमें लगा था कि हमारी शादी के 30 साल पूरे होंगे, लेकिन परिस्थिति जैसी है, उससे नहीं लगता कि ऐसा होगा। हमारे दिल इस कदर टूट गए हैं, कि इस टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है टूटे दिल के साथ ये बताना बहुत ही परेशान कर रहा है। टूटे हुए हिस्से फिर कभी अपनी जगह नहीं पाते। हालांकि, टूटी हुई चीजों में भी हमें कुछ अर्थ तो खोज ही लेना चाहिए। इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए हमारे सभी दोस्तों को धन्यवाद।
1995 में हुई थी शादी दोनों की शादी
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी। कपल के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। दोनों की शादी बहुत ही अच्छी रही। हालांकि, समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने के कारण उन्होंने ये कठिन फैसला लिया है। एआर रहमान के प्रशंसकों के लिए इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
AR Rehman: हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड में ए.आर रहमान का नामांकन, द गोट लाइफ और पेरियोन गाना शामिल