फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी में हुईं बैन तो आइटम सॉन्ग करने लगीं 'अंगूरी भाभी', साड़ी से सीधे बोल्ड ड्रेस में आईं नजर

Wed, 06 Sep 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
शिल्पा शिंदे
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से फेमस हुईं शिल्पा शिंदे ने लंबे समय बाद वापसी की है। इस बार वो टीवी नहीं बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर लौटी हैं। फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' में शिल्पा आइटम सॉन्ग करती नजर आ रही हैं। हाल ही में ये गाना रिलीज हुआ है। 'अंगूरी भाभी' का ये बोल्ड लुक देख उनके फैंस भी हैरान हैं।

पढ़ें- हीरो-हीरोइन के फेवरेट हेयर स्टाइलिस्ट हैं हबीब, 500 सैलून के मालिक बन हर साल कमा रहे करोड़ों रुपए
विज्ञापन

2 of 7
shilpa shinde
इस गाने में शिल्पा ने गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। साड़ी से सीधे बोल्ड ड्रेस में शिल्पा को देखना उनके फैंस के लिए थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन ये खुशी की बात है कि वो स्क्रीन पर वापस लौट आई हैं। इस गाने में शिल्पा ऋषि कपूर से 'लाइन मारो' कहती दिख रही हैं।

पढ़ें- 2 साल से गायब है संजय दत्त के साथ काम कर चुका ये हीरो, GF के साथ निकला था फिर घर नहीं लौटा
विज्ञापन

3 of 7
shilpa shinde
शिल्पा ने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। मीडिया के सामने ये मामला काफी उछला। जिसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने उन पर लाइफटाइम बैन लगाने का फैसला किया था। इसलिए अब शिल्पा ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। 

पढ़ें- सनी लियोनी ने पहली बार खोले राज, बड़े-बड़े स्टार्स कैसा सुलूक करते थे उनके साथ

4 of 7
shilpa shinde - फोटो : &tv
शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल पहले फिल्मों से की थी। साल 2000 में उन्होंने फिल्म 'ले चल मुझे संग' में काम किया। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्में की। लगातार फ्लॉप फिल्में झेल रही शिल्पा ने तेलुगु फिल्म में हाथ आजमाया। लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 7
shilpa shinde
हार मानकर शिल्पा ने टीवी की ओर रुख किया। कुणाल खेमु के पिता रवि खेमु ने शिल्पा को सीरियल 'आम्रपाली' में लॉन्च किया। ये शो दूरदर्शन पर आता था। शो की सफलता के बाद उन्हें सीरियल 'मिस इंडिया' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद शिल्पा ने कई टीवी सीरियल में काम कर अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन

6 of 7
shilpa shindeq - फोटो : &tv
सीरियल मायका में शिल्पा लीड रोल में नजर आईं। लेकिन अपनी को एक्ट्रेस नेहा बंब के साथ सेट पर उनकी लड़ाई हो गई। यहां तक कि दोनों शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। ऐसा पहली बार नहीं था। शिल्पा अक्सर सेट पर टैंट्रम दिखाती थीं। जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shilpa shinde
मायका की शूटिंग के दौरान शिल्पा अपने को स्टार रोमित राज के प्यार में पड़ गईं। दोनों की सगाई भी हो गई और कार्ड भी छप गए। लेकिन ऐन मौके पर रोमित ने शिल्पा से शादी करने से मना कर दिया। अब रोमित एक बेटी के पिता भी हैं। शिल्पा सबसे ज्यादा तब फेमस हुईं जब उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें